News Addaa WhatsApp Group

UP Board Result2020: 10वीं और 12वीं के रिज्लट की तारीख और कैसे चेक करें जानें हमारे साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2020  |  3:51 PM

986 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board Result2020: 10वीं और 12वीं के रिज्लट की तारीख और कैसे चेक करें जानें हमारे साथ

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब बस जल्दी ही खत्म होने जा रहा है. यूपी बोर्ड की परीक्षा के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 27 जून 2020 को आएगा. लॉकडाउन के दौरान कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब 27 जून को नतीजे घोषित करने की तारीख तय की गई है. बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं लॉकडाउन के पहले ही खत्म हो चुकी थीं.

आज की हॉट खबर- सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध...

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2020 तक चली थीं. लगभग 30 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी. वहीं, 25 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी.

इस साल यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि यूपी बोर्ड 2020 में 10वीं-12वीं के कुल 56.11 लाख छात्रों का रिजल्ट आना है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 27 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा.

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

upresults.nic.in

upmsp.edu.in

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा रिजल्ट जाने होने के बाद आप बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही उसकी प्रिंट कॉपी भी निकाल सकते हैं.

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी होते हैं. पिछले साल 70.2 फीसदी छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की थी और 10वीं कक्षा में, 80.7 प्रतिशत ने परीक्षा पास की थी.

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking