News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Board Paper Leak/यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में रद्द की गई परीक्षा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2022  |  1:30 PM

1,808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board Paper Leak/यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में रद्द की गई परीक्षा

उत्तर प्रदेश बोर्ड (यूपी बोर्ड) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि प्रदेश की कई जगहों पर 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को इस बारे में सूचित कर दिया गया है. सीएम योगी के आदेश पर पेपर निरस्त कर दिया गया है. यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इस संबंध में शिक्षा निदेशक एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी दी है। आदेश में यह भी साफ बताया गया है कि इन 24 जनपदों को छोड़कर बाकी जगह पर परीक्षा यथावत आयोजित की जाएगी।

इन 24 जिलों में लीक हुआ पेपर:

जिन जिलों में पेपर लीक हुआ है, उनमें

  1. गोरखपुर
  2. आगरा
  3. मैनपुरी
  4. मथुरा
  5. अलीगढ़
  6. गाजियाबाद
  7. बागपत
  8. बदायूं
  9. शाहजहांपुर
  10. उन्नाव
  11. सीतापुर
  12. ललितपुर
  13. महोबा
  14. जालौन
  15. चित्रकूट
  16. अंबेडकरनगर
  17. प्रतापगढ़
  18. गोंडा
  19. आजमगढ़
  20. बलिया
  21. वाराणसी
  22. कानपुर देहात
  23. एटा
  24. शामली शामिल हैं.

बाकी जिलों में 2 बजे से शुरू होगी परीक्षा: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के इंग्लिश पेपर 24 जिलों में लीक हुए हैं. इन जिलों में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पेपर निरस्त कर दिया गया है. बाकी जिलों में इंटरमीडिएट का इंग्लिश पेपर 2:00 बजे से शुरू होना है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking