योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का विस्तार होनेवाला है। इस कैबिनेट विस्तार में चार विधायक मंत्री पद की शपथ लेनेवाले हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, साबिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि योगी 2.0 सरकार में मंत्री बनने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लम्बा इंतज़ार करना पड़ा। राजभर जुलाई 2023 में अमित शाह से मिलने गए थे,तब से ही राजभर के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। आज ओमप्रकाश राजभर ने इंडिया टीवी से कहा कि उन्होंने जुलाई में ही छह जोड़ी नए कपड़े सिलवा लिए थे। ओम प्रकाश राजभर 2017 में योगी सरकार में मंत्री थे,बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…