News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: अघोषित बिजली कटौती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उठाया सख्त कदम, दिए ये निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2023  |  11:22 AM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: अघोषित बिजली कटौती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उठाया सख्त कदम, दिए ये निर्देश
उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती और बिजली की व्यवस्था को लेकर बीते दिन शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है. देर शाम सीएम ने कल ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ ही एम देवराज जोकि यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष हैं उनको भी तलब किया है और नाराजगी भी जताई है.
‘कंट्रोल रूम बनाएं जाएं’: सीएम योगी की तरफ से बिजली कटौती के संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने निर्देशित किया है कि विद्युत आपूर्ति पर फीडर वाइज जवाबदेही तय हो. इस संबंध में उनकी ओर से निर्देशित किया गया है कि गांव हो या शहर, ट्रांसफार्मर खराब हो तो तत्काल बदला जाए. बिजली आपूर्ति को लेकर सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि हर एक जिले की समीक्षा हर दिन हो, इसके साथ ही रोस्टर का भी बहुत ही कड़ाई से पालन किया जाए. हर जिले में कंट्रोल रूम बनाएं जाएं, इसके साथ उन्होंने कहा कि डीएम खुद मॉनीटरिंग करें. सीएम योगी ने ये तक कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली की सप्लाई करें, पैसों की कमी नहीं है.
‘बिजली आपूर्ति तय हो’: सीएम योगी आदित्यनाथ मे निर्देशित किया कि भीषण गर्मी के बीच हर गांव-हर शहर को पर्याप्त बिजली मिले और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए. बिजली विभाग के अधिकारियों को सीएम योगी का निर्देश मिला. इन्हें निर्देश दिया गया है कि हर एक फॉल्ट को अटेंड करें. 

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking