News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान-सांप काटने से हुई मौत पर मिलेंगे 4 लाख रुपये, ये होगी शर्त!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2021  |  11:02 AM

831 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान-सांप काटने से हुई मौत पर मिलेंगे 4 लाख रुपये, ये होगी शर्त!

उत्तर प्रदेश में अब सांप काटने से मौत हुई तो योगी सरकार मआवजे के तौर पर चार लाख रुपये देगी। ये राशि मृतक के परिवार को सर्पदंश से मौत के सात दिन के भीतर मिल जाएगी। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सर्पदंश से होने वाली मौतों को आपदा घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद अब यूपी में सांप काटने से मौत के बाद मृतक के परिवार को सरकार से मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर इस बाबत अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

कैसे मिलेगा मुआवजा

उत्तर प्रदेश में सर्पदंश से मौत को आपदा घोषित करने से अब सांप काटने से मौत होने पर मुआवजा मिलेगा। मुआवजा लेने के लिये कुछ गाइड लाइन और नियम हैं जिनका पालन करना होगा। शासनादेश के मुताबिक सांप काटने से मौत होती है तो मृतक के शव का पंचनामा करवाकर उसका पोस्टमार्टम कराना होगा। हालांकि विसरा की जांच की कोई जरूरत नहीं होगी। इसके बाद जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह मृतक के आश्रित को मौत के अधिकतम सात दिन के भीतर ही चार लाख रुपये मुआवजे की राशि उपलब्ध कराए।

अब तक क्या था नियम

अब तक सर्पदंश से हुई मौत की पुष्टि के लिये प्रक्रिया काफी लंबी थी। मृतक के विसरा की जांच फाॅरेंसिक लैब में होती थी, जिसके चलते मुआवजा मिलने में काफी देर होती थी। फाॅरेंसिक स्टेट लीगल सेल के अनुसार सांप काटने से मौत होने पर विसरा रिपोर्ट का कोई औचित्य नहीं। विसरा जांच रिपोर्ट से यह पुष्टि भी नहीं होती कि मौत सांप काटने से हुई है। ऐसे में अब विसरा जांच की कोई जरूरत नहीं। सरकारी मुआवजा देने के लिये विसरा रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking