News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सीएम योगी का किसानों के लिए बड़ा ऐलान! वापस होंगे पराली जलाने के मुकदमे, बढ़ेगा गन्ना मूल्य!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2021  |  2:35 PM

855 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सीएम योगी का किसानों के लिए बड़ा ऐलान! वापस होंगे पराली जलाने के मुकदमे, बढ़ेगा गन्ना मूल्य! WhatsApp
Responsive image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को कई घोषणाएं की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज हुए सभी मुकदमें वापस लिए जाएंगे। साथ ही नए गन्ना सत्र से बकाया पिछला पूरा भुगतान तुंरत करा दिया जाएगा। गन्ना मूल्य कितना बढ़ाया जाना है यह मुख्यमंत्री जल्द ही तय कर देंगे।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

नए सत्र से पहले होगा पूरा भुगतान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रदेश भर के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे। इस दौरान गन्ना किसानों ने भुगतान और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित लोगों चीनी संघ, गन्ना किसान यूनियन आदि से बातचीत कर जल्द ही गन्ना मूल्य बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया जाए। केंद्र सरकार ने बुधवार को ही गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 290 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। माना जा रहा था कि इसके बाद राज्य सरकार भी गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गन्ना पेराई के नए सत्र से पहले पिछला सारा गन्ना भुगतान कर दिया जाएगा।

पराली के मुकदमे वापस होंगे, वापस मिलेजा जुर्माना
दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी किसानों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पराली जलाने को लेकर प्रदेश भर में हुए सभी मुकदमों को वापस लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे किसानों की सूची बनाई जाए, जिनसे प्रशासन न जुर्माना वसूला है। उनका जुर्मामा भी तुरंत ही वापसी करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

बिजली के बकाए पर नहीं पड़ेगा ब्याज
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी किसान का बिजली कनेक्शन बिल बकाया होने के कारण न काटा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों के बकाया बिजली बिल को माफ करने के लिए ब्याज माफी की नई ओटीएस योजना तुरंत लागू की जाए। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

20 अक्तूबर से प्रारंभ होंगी पश्चिम की चीनी मिलें
मुख्यमंत्री ने गन्ना एवं चीनी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पश्चिम क्षेत्र की चीनी मिलें 20 अक्तूबर से प्रारंभ होंगी। साथ ही मध्य क्षेत्र की चीनी मिलें 25 अक्तूबर से प्रारंभ होंगी। इसके अलावा पूर्व क्षेत्र की चीनी मिलों का संचालन नवम्बर के पहले सप्ताह में प्रारम्भ हो जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking