कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बुधवार को कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआl उप मुख्यमंत्री पाठक देवरिया जनपद के पथरदेवा में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिये लखनऊ से कुशीनगर एयरपोर्ट आगमन हुआ।
एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक देवरिया सदर डॉ0 शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व अन्य भाजपा नेताओं ने किया।पत्रकारों से वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर जनपद उनके हृदय में है। यह भगवान बुद्ध की धरती है शांति का संदेश पूरी दुनिया में यहां से जाता है। कुशीनगर के चतुर्मुखी विकास व सर्वश्रेष्ठ विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उस पर कार्य किया जाएगा। जो भी कार्य हैं वे समय-सीमा में पूरे हों उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैl हर परिस्थिति में कुशीनगर को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए वे संकल्पित है। जो भी दुश्वारियां है उसका निराकरण करेंगे।एयरपोर्ट के बंद परिचालन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वार्ता चल रही है तथा भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से कल ही वे इस संदर्भ में फोन पर वार्ता कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होनें कहा हवाई यातायात शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा।इस मौके पर जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी व सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे l
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…
खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…