News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को 1 साल की सजा, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 19, 2023  |  6:37 AM

2,263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को 1 साल की सजा, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

यूपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को MP-MLA कोर्ट ने पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा की तरफ से दायर मानहानि के मामले में एक साल की सजा सुनाई है और दस हजार जुर्माना लगाया है. लल्लू ने आरोप लगाया था कि श्रीकांत शर्मा ने दाऊद और इकबाल मिर्ची की कंपनियों को फायदा पहुंचाया है. इस पर श्रीकांत शर्मा ने केस दायर किया था. अजय कुमार लल्‍लू ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के बाद से प्रदेश पार्टी अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

श्रीकांत शर्मा ने साल 2019 में अजय कुमार लल्‍लू के खिलाफ मामला दायर कराया था. पहले शर्मा ने नोटिस देकर लल्‍लू से कहा था कि वह उनसे माफी मांग लें. शर्मा का आरोप था कि अजय कुमार लल्‍लू ने पीएफ घोटाले में उनका नाम जोड़ा. जबकि,श्रीकांत शर्मा ने की सफाई दी थी कि भविष्‍य निधि में वह किसी पद पर नहीं थे न इसमें उनकी कोई भूमिका थी. अजय कुमार लल्‍लू पूर्वी उत्‍तर प्रदेश से ताल्‍लुक रखते हैं और गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं. वह कॉलेज के दौरान छात्र संघ अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking