News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Free Laptop Yojana 2023-24: यूपी में फ्री लैपटॉप के लिए अप्लाई करें, पात्रता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2023  |  11:05 AM

246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Free Laptop Yojana 2023-24: यूपी में फ्री लैपटॉप के लिए अप्लाई करें, पात्रता WhatsApp
Responsive image

UP 10th 12th Free Laptop Yojna 2023: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं के छात्रों को डिजिटल सशक्तिकरण के उद्देश्य से फ्री लैपटॉप वितरण के लिए यूपी फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप वितरित किया जाता है, सरकार के द्वारा इस तरह की योजना का लाभ प्रदेश के 10वीं 12वीं में पास होने वाले मेधावी छात्रों को दिया जाता है, ऐसे छात्र छात्रा जो अच्छे नंबर से पास होते हैं उन्हें इसका लाभ दिया जाता है। फ्री लैपटॉप वितरण के लिए सरकार के द्वारा 1800 करोड़ का बजट भी जारी हुआ है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि जब यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होता है तो उच्चतम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को फ्री लैपटॉप योजना के तहत, बड़े अधिकारी , उप मुख्यमंत्री और अन्य लोगों के द्वारा अभ्यर्थियों को फ्री लैपटॉप और कुछ पैसे दिए जाते हैं।

यूपी फ्री लैपटॉप योजना उद्देश [ UP Free Laptop Yojna ]

यूपी फ्री लैपटॉप योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत प्रदेश के 10वीं 12वीं के मेधावी छात्रों को फ्री में लैपटॉप वितरित किया जाता है इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुआ था , अब वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा फ्री लैपटॉप वितरित किया जा रहा है। UP Free Laptop Yojna वितरित करने का उद्देश्य है कि अभ्यार्थी डिजिटल रूप से सशक्त हो सके और ऑनलाइन घर बैठे किसी भी प्रकार की कोर्स को आसानी से और कम पैसे में कर सकें। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।

यूपी फ्री लैपटॉप योजना के फायदे

  • इस योजना के तहत 10वीं 12वीं के छात्र छात्राओं को फ्री में लैपटॉप वितरित किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ उठाकर 10वीं 12वीं के छात्र छात्रा डिजिटल रूप से सशक्त हो सकते हैं।
  • यूपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का 65% से 75% मार्क्स होना चाहिए इससे अधिक हो तो बहुत अच्छा है। यह कटऑफ पर निर्भर करता है।
  • ITI और पॉलिटेक्निक वाले अभ्यार्थी बीच इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • इस योजना के तहत अभ्यार्थी को hp,Dell,Acer कंपनी के ₹15000 से अधिक रुपए का लैपटॉप दिया जाता है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करके अभ्यर्थी घर बैठे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन कोर्स और कोडिंग आदि को सीख सकता है।

क्योंकि फ्री लैपटॉप योजना की पात्रता | Eligibility UP Free Laptop Yojna

  • यूपी फ्री लैपटॉप लेने के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यार्थी उत्तर प्रदेश में किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक का 10वीं 12वीं में अच्छा अंक होना चाहिए।
  • ऐसे अभ्यर्थी जो पॉलिटेक्निक और आईटीआई करना चाहती हैं वह भी इसके तहत आवेदन कर सकते हैं।

एपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन [ UP Free Laptop Yojna Apply Online ]

UP Free Laptop Yojna के पात्र छात्र-छात्राओं को लैपटॉप योजना के लिए आवेदन करने की कोई भी जरूरत नहीं है जिन छात्र-छात्राओं ने 10वीं 12वीं में अपनी कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं उन छात्र-छात्राओं की UP Free Laptop Yojna List विद्यालय व संस्था में भेजी जाएगी , और फ्री लैपटॉप योजना के पात्र अभ्यर्थियों को जिला जनपद पर जाना होगा जहां पर फ्री लैपटॉप वितरण हो रहा हो । विभागीय नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि किसी भी प्रकार का यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन या लैपटॉप योजना के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है पात्र अभ्यर्थियों की सूची विद्यालय वा जिला स्तर पर भेज दी जाती हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking