News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: IPS अरविंद सेन को डुगडुगी पिटवाकर तलाश कर रही यूपी पुलिस, जानिए क्‍यों हुआ फरार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 26, 2020  |  11:16 AM

1,264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: IPS अरविंद सेन को डुगडुगी पिटवाकर तलाश कर रही यूपी पुलिस, जानिए क्‍यों हुआ फरार! WhatsApp
Responsive image

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अरविंद सेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजधानी लखनऊ के हजरतगंज की पुलिस ने पशुधन घोटाले में फरार आईपीएस अरविंद सेन के खिलाफ कार्रवाई की है. पशुधन घोटाले में फरार आईपीएस सेन के घर हजरतगंज पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा कराया. हजरतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है.

आपके लिए और..- मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर...

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन का घर गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विराटखंड में है. अरविंद सेन के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज है. गौरतलब है कि इंदौर के व्यापारी मंजीत सिंह भाटिया ने 13 जून को 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले की विवेचना के दौरान आईपीएस अरविंद सेन का नाम भी सामने आया था.
पशुपालन विभाग में 292 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिलाने के लिए 9 करोड़ 72 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया था. हाल ही में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज संदीप गुप्ता ने आईपीएस सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. एसटीएफ ने जांच के दौरान टेंडर दिलाने के नाम पर हुई 9 करोड़ 72 लाख की ठगी पकड़ी थी.

जब जांच शुरू हुई, बड़े स्तर पर हुए खेल का खुलासा हुआ. इस फर्जीवाड़े में पशुधन राज्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव रहे रजनीश दीक्षित, सचिवालय के संविदा कर्मी और मंत्री के निजी सचिव धीरज कुमार देव, कथित पत्रकार एके राजीव, अनिल राय और आशीष राय शामिल थे. पशुधन मंत्री के प्रधान सचिव समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है. इस मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking