News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: तीसरी शादी रचाने को दूसरी पत्नी की हत्या की, जानें पहली वाइफ के साथ हैवान पति ने क्या किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2022  |  10:26 AM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: तीसरी शादी रचाने को दूसरी पत्नी की हत्या की, जानें पहली वाइफ के साथ हैवान पति ने क्या किया

उत्तर प्रदेश में एक ऐसे हैवान पति की कहानी सामने आई है, जिसके कुकर्मों को जानकर आपका भी खून खौल उठेगा. कासगंज में शनिवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा है। वह रेलकर्मी है और लखनऊ में तैनात है। मायका पक्ष का आरोप है कि आरोपी अपनी पहली पत्नी की हत्या भी कर चुका है। लखनऊ में अब किसी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दूसरी पत्नी को भी मार डाला। मृतका का शव और एक साल बेटी को पैतृक गांव स्थिति घर में छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

रेलकर्मी युवक की शादी लगभग ढाई साल पूर्व फर्रुखाबाद के खड़वारा अलीगंज निवासी युवतीके साथ हुई। दोनों की एक वर्षीय बेटी है। युवक लखनऊ में तैनात है। कासगंज की आवास विकास कॉलोनी में उसका घर है। आरोप है कि हत्या से पहले उसने अपनी मां व सामान को घर से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। शनिवार को पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने गांव में पैतृक घर में ले जाकर डाल दिया और चला गया।

पत्नी के शव के पास छोड़ गया बेटी: रात में उसके पहुंचने पर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। उसके जाने के बाद ग्रामीणों ने घर पर जाकर देखा तो उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था। पास में मासूम बेटी बिलख रही थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मृतका के मायकवालों को दे दी। सूचना पर मायका पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया: मृतका के चाचा निवासी खड़बारा थाना अलीगंज जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि युवक अपनी पहली पत्नी की हत्या कर चुका है। जिस समय उसने शादी की थी, उस समय बीमारी से मौत होना बताया गया था। जिस पर विश्वास करके शादी कर दी थी। युवक ने लखनऊ में किसी लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसके चलते उसने युवती की हत्या कर दी। वह अक्सर उनकी भतीजी को पीटता था।

मासूम बेटी पर भी नहीं आया तरस: हत्यारोपी युवक को अपनी एक साल की मासूम बेटी पर भी तरस नहीं आया। वह अपनी पत्नी के शव के पास ही अपनी बेटी को भी छोड़ गया। भूख से बिलखती बच्ची को ग्रामीणों ने दूध पिलाया। अब इस बच्ची को उसके नाना ने अपने पास रख लिया है।

सीसीटीवी फुटेज किए चेक: पुलिस ने युवक के आवास विकास कॉलोनी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए, ताकि हत्या की घटना का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया। इन टीमों ने आवास विकास कॉलोनी में छानबीन की।

घटना के संबंध में सीओ सदर डीके पंत ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पहली पत्नी की हत्या करने एवं लखनऊ में कोर्ट मैरिज करने के जो तथ्य सामने आए हैं, उन पर भी पुलिस जांच करेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking