News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Madarsa Board Exam Date 2023: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से होगी परीक्षा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2023  |  1:25 PM

1,392 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Madarsa Board Exam Date 2023: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से होगी परीक्षा WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UP Madarsa Board) परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है. यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी, जो 24 मई तक जारी रहेगी. परीक्षा दो पालियों में होंगी. परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को तीन घंटे का समय दिया जाएगा. पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे तक होंगी. वहीं, दोपहर दो बजे से पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षाएं होंगी. मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने मंगलवार को परीक्षा तिथि की घोषणा की.

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

परीक्षा में शामिल होंगे कुल इतने छात्र:

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद के मुताबिक, मौलवी/मुंशी (सेकेंडरी) की परीक्षाएं पहली पाली में यानी सुबह आठ से 11 बजे तक होंगी. वहीं आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली यानी दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच होंगी. उन्होंने बताया कि मंगलवार रात सभी मदरसों के प्रधानाचार्य और मैनेजर्स को एग्जाम का टाइम टेबल भेज दिया गया है. इसके अलावा मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर भी टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. इस बार की बोर्ड परीक्षा में आलिम, कामिल और फाजिल के कुल 1.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. 12वीं में महोबा के छात्र शुभ छापरा ने टॉप (UP Board 12th Topper Shubh Chapra) किया है. उन्होंने 500 में से 489 नंबर प्राप्त किए हैं. वहीं, 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है. उन्होंने 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. पिछले साल के मुकाबले इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 88.18 प्रतिशत से बढ़कर 89.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

वहीं, 12वीं का पास प्रतिशत 75.52 प्रतिशत रहा. यह पिछले साल 85.33 प्रतिशत था. यूपी बोर्ड के छात्र आधिकारिक वेबसाइट – upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking