कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 की परीक्षा दिनांक-17.05.2023 से दिनांक – 24.05.2023 के मध्य सम्पन्न कराये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार सेकेण्ड्री की परीक्षायें प्रथम पाली पूर्वान्ह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा सीनियर सेकेण्ड्री की परीक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह् 02:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रबंधक/ प्रधानाचार्य, आलिया एवं उच्च आलिया स्तर के समस्त राज्यानुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसे, को निर्देशित किया है कि कृपया अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए परीक्षा से सम्बन्धित कार्यक्रम से परीक्षार्थियों को सूचित करना सुनिश्चित करें। मदरसों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल/वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ पर भी उपलब्ध है।



कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…