News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: गंगा में नाविक को बक्से में बंद तैरती मिली नवजात बच्ची, योगी सरकार ने लिया पालन-पोषण का जिम्मा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2021  |  2:49 PM

1,784 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: गंगा में नाविक को बक्से में बंद तैरती मिली नवजात बच्ची, योगी सरकार ने लिया पालन-पोषण का जिम्मा!

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ददरी घाट पर आम दिनों की तरह लोगों की आवाजाही थी। गंगा नदी में मछुआरे पहले की दिनों की तरह ही नाव चला रहे थे। लेकिन मंगलवार को नजारा कुछ अलग था। एक नाविक अपनी नाव को खे रहा था कि उसे किसी रोते हुए नवजात की रोने की आवाज सुनाई दी। वो हैरान था कि आखिर कौन सा बच्चा रो रहा है क्योंकि घाट पर उसे कोई बच्चा नहीं दिखाई दे रहा था। धीरे धीरे जब वो रोने वाली आवाज की तरफ बढ़ा तो उसे एक बक्सा दिखाई दिया जिसमें से आवाज आ रही थी।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

यूपी सरकार करेगी देखभाल

गाजीपुर जिले में गंगा नदी में लकड़ी के बक्से में एक नवजात बच्ची के मामले में यूपी सरकार का कहना है कि वो खुद देखभाल करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाविक द्वारा बालिका को बचाना मानवता का अनुपम उदाहरण है। प्रदेश सरकार उन्हें धन्यवाद ज्ञापित की करते हुए आवास की सुविधा देगी। इसके अलावा, अन्य पात्र योजनाओं से भी उसे तत्काल लाभान्वित कराया जाए।

बक्सा खुला नाविक रह गया दंग

नाविक ने उस बक्से को खोला तो दंग रह गया। उसमें एक नवजात बच्ची थी और उसके पास उसकी फोटो और कुंडली थी। कुंडली पर उसका नाम गंगा लिखा था। देखते ही देखते लोग जुट गए और कानाफूसी का दौर शुरू हो गया कि आखिर यह बच्ची किसकी और कहां से आई होगी। कुंडली में उसकी उम्र से पता चला वो महज तीन हफ्ते पैदा हुई थी।

बक्से में बंद थी नवजात बच्ची

नाविक गुल्लू चौधरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उन्हें नदी के किनारे लकड़ी का बॉक्स मिला। उसमें से रोने की आवाज आ रही थी। यूपी के गाजीपुर जिले में गंगा नदी में एक नवजात बच्ची बहते बक्से में मिली है। ग्रामीणों को जब ये बक्सा मिला तो हैरान रह गए। बक्से के अंदर रोती हुई नवजात बच्ची मिली और वो बिल्कुल सुरक्षित थी। बच्ची के साथ बक्से में देवी-देवताओं की फोटो और कुंडली थी।

यहाँ देखे वीडियो

https://youtu.be/hMlllu4n7Gk

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking