News Addaa WhatsApp Group Join करें

जेम पोर्टल से सबसे ज्यादा सरकारी खरीद में तीसरी बार यूपी नंबर-1

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2021  |  10:26 AM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जेम पोर्टल से सबसे ज्यादा सरकारी खरीद में तीसरी बार यूपी नंबर-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सरकारी प्रोक्योरमेण्ट को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे हैं। इसके चलते सरकारी खरीद फरोख्त जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जेम पोर्टल के माध्यम से सबसे अधिक खरीद करने के लिए उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवधि में राज्य द्वारा कुल 4,611 करोड़ रुपये की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की गई।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एम.एस.एम.ई. नवनीत सहगल द्वारा आज वर्चुअली यह पुरस्कार जेम की पांचवीं वर्षगांठ पर सीआईआई के नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट 2021 के दो दिवसीय कॉन्क्लेव के समापन पर प्राप्त किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में नवनीत सहगल ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी खरीद में पारदर्शिता बरतने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने के कारण भ्रष्टाचार पर बड़े पैमाने पर रोक लगी है। विभिन्न विभागों द्वारा जो खरीदारी की जा रही है, उसमें मितव्ययिता, गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों ने जेम पोर्टल से वित्तीय वर्ष 2017-18 में 602 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1674 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2401 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जो लगातार बढ़ते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 4675 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 3363 करोड़ रुपये की खरीद की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking