आरक्षण को लेकर 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बीच यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को तैयारियां जोरों पर है. मंगलवार को आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख के बाद बुधवार और गुरुवार को उनके निस्तारण का सिलसिला जारी है. आपत्तियों केनिस्तारण के बाद पंचायती राज विभाग की तरफ से 26 मार्च को आरक्षण की फाइनल लिस्ट जारी की जा सकती है. इस बार कई जिलों में पिछली बार की तुलना में दोगुनी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं.
गौरतलब है कि आरक्षण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. इस मामले की सुनवाई 26 मार्च को चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच करेगी. यूपी सरकार की तरफ से भी इस मामले में कैविएट की गई है. यानी कोर्ट को इस मामले में किसी भी तरह का आदेश पारित करने से पहले सरकार का भी पक्ष सुनना पड़ेगा.
अगर 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में कोई फेरबदल नहीं किया जाता है तो नई आरक्षण की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग 27 या 28 मार्च को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर देगा. इसके बाद चार चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. गौरतलब है कि हाई कोर्ट के आदेश मुताबिक 12 मई से पहले पंचायत चुनाव को संपन्न कराना है. आपत्तियों के निस्तारण और फाइनल लिस्ट तैयार होने के बाद अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकीं हैं. अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो चुनाव की अधिसूचना होली से पहले जारी हो सकती है.
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…