News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Panchayat Chunav 2021 : 5 से ज्यादा लोगों को लेकर चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे उम्मीदवार, जानिए और क्या-क्या प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2021  |  10:47 AM

1,067 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Panchayat Chunav 2021 : 5 से ज्यादा लोगों को लेकर चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे उम्मीदवार, जानिए और क्या-क्या प्रोटोकॉल का करना होगा पालन WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. ऐसे में अब प्रशासन भी अपनी पूरी तैयारी में जुट गया है. इसी बीच चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पंचायत चुनाव और बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है. जिसके तहत अब पंचायत चुनाव में होने वाले प्रचार में 5 से ज्यादा व्यक्ति शामिल न होने के निर्देश दिए गए हैं.

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

5 अप्रैल से धारा-144 प्रभावी हो गई है, जो आगामी आदेश तक लागू रहेगी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार हेतु आयोजित किये जाने वाले सार्वजनिक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम और सार्वजनिक सभा के लिए किसी भी गांव में 5 व्यक्तियों से ज्यादा एक जगह पर इकट्ठा न हो. किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा इसका उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल

सोमवार को ही उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना को लेकर नया आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, अब किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. साथ ही कोरोना के नियमों का पालन सख्ती से कराने के आदेश दिए गए हैं.

कब है चुनाव?

बता दें कि चुनाव 4 चरणों में कराए जाएंगे. ये चुनाव 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को कराए जाएंगे. पहले चरण में 18 जिले, दूसरे चरण में 20 जिले, तीसरे चरण में और 20 चौथे चरण में 17 जिले में चुनाव होंगे. वहीं, 2 मई को रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि पहले चरण की नामांकन प्रकिया हो चुकी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking