News Addaa WhatsApp Group Join करें

Up Panchayat Chunav 2021: चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2021  |  11:16 AM

1,634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Up Panchayat Chunav 2021: चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़े पूरी खबर!

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग (UP State Election Commission) ने पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Election 2021) का ऐलान कर दिया है. बता दें आज ही सुप्रीम कोर्ट में पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई होनी है.

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

जानकारों के अनुसार आयोग ने पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया है. अब सरकार का सुप्रीम कोर्ट में ये तर्क होगा कि उसने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर पहले आरक्षण सूची जारी की अब उसके बाद चुनाव का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब जनहित याचिका महत्वहीन हो गई है.

उधर संभावित दावेदर प्रचार के लिए मैदान में उतर भी गए हैं. इससे गांव की राजनीति तेज हो गई है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो चुके हैं सरकार और निर्वाचन आयोग की पूरी तैयारी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को लेकर 26 मार्च को ही अहम सुनवाई भी है.
इससे पहले राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा जब सुबह 10:30 बजे अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करने की जानकारी सामने आई तो कयास लगने शुरू हो गए थे कि आयोग पंचायत चुनावों को लेकर महत्‍वपूर्ण घोषणाएं कर सकता है.
बता दें कि उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को ही सभी आपत्तियों को निस्‍तारित कर दिया था. लिहाजा चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस को अहम माना जा रहा था. दरअसल पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जो नई आरक्षण सूची तैयार कराई गई, शुक्रवार को सभी जिलों में उसका अंतिम प्रकाशन हो जाना है.

यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान

4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव

  • 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
  • 19 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
  • 26 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान
  • 29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान
  • 2 मई को शुरू होगी मतगणना
  • सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी मतगणना
  • 3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया
  • दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन
  • तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन
  • चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा नामांकन

न्यूज अड्डा पर पढ़े!कब किस जगह करगे अपना मतदान

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking