उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटिंग का दौर भी शुरू हो गया है. कोरोना संकट के बावजूद गांवों में मतादाताओं ने मतदान में अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाई है. गुरुवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों में 71 प्रतिशत मतदान हुआ.
पहले चरण में सबसे ज्यादा झांसी में 80 फीसदी मतदान हुआ. वहीं 78 फीसदी मतदान के साथ महोबा दूसरे और 75-75 फीसदी के साथ कानपुर नगर व प्रयागराज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा. देर शाम तक मतदान जारी था, लिहाजा मतदान प्रतिशत का वास्तविक आंकलन बाद में पता चलेगा. वैसे मतदान के दौरान कई जगह मारपीट और झगड़ों की घटनाएं भी हुई हैं.
गुरुवार सुबह से ही प्रदेश के सभी 18 जिलों में मतदाताओं की कतार देखी गई. इस दौरान कई जगह ऐसी भी तस्वीरें आईं जहां कोविड-19 गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन देखा गया. दोपहर बाद मतदान में खासी तेजी देखी गई.
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…