News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: महिला पुलिसकर्मी से सिपाही ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2021  |  3:03 PM

1,112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: महिला पुलिसकर्मी से सिपाही ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज!

महिला सुरक्षा का दावा करने वाले यूपी पुलिस विभाग की कर्मचारियों से विभाग की महिलाएं ही असुरक्षित हैं। कुछ ऐसा ही मामला प्रयागराज जिले में सामने आया है, जहां एक सिपाही पर महिला सिपाही ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। अब जब पीड़िता उससे शादी की बात कह रही है तो वो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिले के अफसरों की मानें तो महिला कांस्टेबल की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपित सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज जिले के पुलिस ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में गाजीपुर के रहने वाले सिपाही पंकज सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फोटोग्राफी सेक्शन में तैनात सिपाही ने महिला कांस्टेबल से दोस्ती की। मोबाइल पर बात होने लगी तो सिपाही पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल के कमरे में आने-जाने लगा।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप
इसी दौरान उसने महिला सिपाही से शादी का वादा किया। एक रात वह कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा। उसमें नशीला पदार्थ मिला था। सिपाही ने महिला कांस्टेबल को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नशे में कर दिया, फिर दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। कई अश्लील फोटो भी खींच ली। बाद में महिला ने विरोध किया तो उससे शादी का वादा करने लगा। अब शादी का दबाव बढ़ने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला सिपाही की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking