News Addaa WhatsApp Group

UP: थाना प्रभारी को शिकायत लेकर पहुँची महिला संग धक्का मुक्की पड़ी भारी, विडीओ वायरल होने पर SSP ने किया सस्पेंड!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2021  |  11:17 AM

1,311 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: थाना प्रभारी को शिकायत लेकर पहुँची महिला संग धक्का मुक्की पड़ी भारी, विडीओ वायरल होने पर SSP ने किया सस्पेंड!

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर यूपी पुलिस के आला अधिकारी तक महिलाओं के सम्मान और महिला सुरक्षा को लेकर लाख दावे करते हैं। लेकिन हकिकत इन दावों की पोल खोलते हुए कुछ और ही बंया करती है।झांसी में शुक्रवार को एक बार फिर यूपी पुलिस की बदसलूकी देखने को मिली। यहां एक दरोगा का महिला के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आते ही SSP ने तत्काल सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही CO को जांच सौंपी है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष जमीनी विवाद को लेकर सुनवाई न होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। इसमें कुछ महिलाएं भी थीं। इसी दौरान दरोगा संदीप यादव ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया।

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

देखे विडीओ!

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ दरोगा का शर्मनाक रूप
मामला प्रेमनगर थाने का है। महिलाओं ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे का वीडियो पीड़ित महिला का बेटा बना रहा था। इसी बीच, नैनागढ़ चौकी में तैनात दरोगा संदीप यादव वहां पहुंचे। वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल फोन छीनना चाहा। इस पर महिलाओं ने विरोध किया तो दरोगा ने महिलाओं को धक्का दिया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

SSP ने दरोगा को किया सस्पेंड
SSP शिवहरि मीणा ने दरोगा संदीप यादव को सस्पेंड कर मामले की जांच CO गरौठा आभा सिंह को सौंपी है। प्रेम नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह चौहान ने बताया कि महिलाओं द्वारा महिला कांस्टेबल से अभद्रता की गई, इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया पुलिया नंबर-9 क्षेत्र में एक जमीन के इकरारनामे को लेकर चल रहे विवाद में महिलाओं द्वारा पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था।

पहले भी एक महिला दरोगा के खिलाफ की थी शिकायत
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी नैनागढ़ निवासी सीमा शर्मा ने भी दरोगा संदीप यादव पर अभद्रता का आरोप लगाया था, जिसकी शिकायत प्रभारी निरीक्षक से लिखित रूप से की गई थी। इस मामले की जांच अभी पेंडिंग है।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking