News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: राष्ट्रपति कोविंद का दौरा देख पुलिस ने रोका ट्रैफिक, जाम में फंसने से महिला उद्यमी की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2021  |  11:44 AM

1,303 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: राष्ट्रपति कोविंद का दौरा देख पुलिस ने रोका ट्रैफिक, जाम में फंसने से महिला उद्यमी की मौत

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा (50) का शुक्रवार शाम जाम में फंसकर निधन हो गया. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूरी स्थिति बताई. लेकिन उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नहीं खोल सकते क्योंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ​काफिला गुजरने वाला है.
इस मामले में कार्रवाई करते हुए अधिक समय तक ट्रैफिक रोकने पर एसआई सुशील कुमार व 3 मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया गया है. इस पूरे मामले की जांच एडिशनल डीसीपी साउथ करेंगे. राष्ट्रपति के कानपुर आगमन के दौरान गोविंदपुरी पुल पर रोके गए ट्रैफिक में वंदना मिश्रा करीब 45 मिनट तक फंसी रहीं. अस्पताल समय से नहीं पहुंच सकीं और उनकी मृत्यु हो गई.
उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से सुबह नौ बजे भैरव घाट श्मशान घाट के लिए निकली. कानपुर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में किदवई नगर के ब्लॉक निवासी वंदना मिश्रा का विशेष योगदान रहा. वे करीब सात साल तक भारतीय महिला उद्यमी परिषद की महामंत्री भी रहीं. करीब डेढ़ माह पहले वे कोरोना संक्रमित हुई थीं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्हें बेहद दुख हुआ. उन्होंने कानपुर डीएम और पुलिस कमिश्नर को निर्देशित करवाया कि वे मृतक के परिजनों से मिलें. कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने ट्वीट कर माफी मांगी है. शनिवार को असीम अरुण और कानपुर जिलाधिकारी आलोक तिवारी मृतका वंदना मिश्रा के घर पहुंचे और उनके पति शरद मिश्रा से मुलाकात कर राष्ट्रपति का संदेश दिया.

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking