News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 16 से 20 मार्च के बीच पुलिसकर्मी और अधिकारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी, डीजीपी ने जारी किए ये आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2022  |  2:42 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 16 से 20 मार्च के बीच पुलिसकर्मी और अधिकारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी, डीजीपी ने जारी किए ये आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगामी होली त्योहार को देखते हुए अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार, 16 और 20 मार्च के बीच कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी जिला और मंडल पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन हो। डीजीपी ने बताया कि हालांकि, विशेष मामलों में कर्मियों को छुट्टी दी जा सकती है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इससे पहले डीजीपी मुकुल गोयल ने आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सोमवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया। इसमें संवेदनशील स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुख्ता पुलिस प्रबंध करते हुए मोबाइल पेट्रालिंग की व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी कराने को कहा है।

डीजीपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे होलिका कमेटी, पीस कमेटी और नागिरक सुरक्षा समितियों के साथ बैठकें करके समस्याओं का पता लगाएं और जिला प्रशासन के सहयोग से कम से कम समय में उनका निराकरण कराएं। उन्होंने जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आकस्मिक चेकिंग कराने का भी निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि हर छोटी सी छोटी घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर विवादों का हल कराया जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking