News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: PUBG खेलते-खेलते हुआ लड़की से हुआ प्यार, शादी के लिए बिहार से यूपी जा पहुंची युवती और फिर…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2021  |  8:32 PM

1,661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: PUBG खेलते-खेलते हुआ लड़की से हुआ प्यार, शादी के लिए बिहार से यूपी जा पहुंची युवती और फिर…

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यहां पबजी खेलते-खेलते एक लड़के की बिहार की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया। हालांकि यह लव स्‍टोरी उस समय अधूरी रह गई, जब लड़के ने अपने परिवार के अडिग रवैये के चलते सुसाइड कर लिया।
दरअसल, युवक शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक पबजी गेम खेलने के दौरान बिहार की रहने वाली एक युवती के करीब आ गया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था दोनों ने साथ जीने मरने की कस्मे तक खा लीं। एक एक दिन दोनों ने शादी करने की योजना बनाई। उसने लड़की से यूपी आने को कहा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

लड़की बिहार की रहने वाली थी और लड़के से शादी करने के लिए वो उत्तर प्रदेश के शामली पहुंच गई। लड़की को अपने घर देखकर लड़के का परिवार हैरान रह गया। इतना ही नहीं, जब लड़की के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, लड़के के परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी। जिसके बाद लड़की के परिजन शामली पहुंचे और लड़की को अपने साथ लेकर वापस बिहार लौट गए।
लड़के ने जहर खाकर दी जान
गर्लफ्रेंड के चले जाने और शादी करने की जिद पर अड़े लड़के के परिवार ने जब उसकी बात नहीं मानी तो उसने जहर खा लिया। वहीं, हालत बिगड़ने पर उसे तत्‍काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। लड़के की मौत के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking