News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: दुल्हन को लग रही थी हल्दी, तभी सामने आया दूल्हे का ये चौंकाने वाला कारनामा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2022  |  10:34 AM

1,117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: दुल्हन को लग रही थी हल्दी, तभी सामने आया दूल्हे का ये चौंकाने वाला कारनामा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां हल्दी और मेहंदी लगाकर दूल्हे का बेशब्री से इंतजार कर रही दुल्हन को ऐसी खबर मिली कि उसके पांवों तले जमीन खिसक गई. दरअसल जिस दिन दूल्हे को बारात लेकर दुल्हन के घर आना था उसके दो दिन पहले वो एक दूसरी युवती को भगा ले गया.

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

हमीरपुर जिले में राठ कस्बे के पठानपुरा मुहाल निवासी ने बताया की उनकी छोटी बेटी का रिश्ता दर्शनपुरवा निवासी युवक के साथ तय की थी. लेकिन लड़के वालो का ऐन वक्त पर बारात लाने से इनकार करने पर घर के सभी लोगों के होश उड़ गए. दुल्हन की मां ने बताया कि दूल्हे के भाई ने फोन पर जानकारी दी कि युवक अन्य लड़की को भगाकर ले गया है. इसलिए बारात नहीं आएगी. मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है. ये सब सुनकर घर में मंगल गीत की जगह रोना-धाना मच गया.

बेटी को लेकर मां कोतवाली पहुंची और पूरा मामला बताते हुए दूल्हे और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी. वह पुलिस के सामने रो पड़ी. राठ थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर एक्शन लिया जाएगा. पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking