News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: ट्रांसफर से बौखलाया सिपाही, ADG ऑफिस के हेड कांस्टेबल को दी धमकी! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 7, 2021  |  10:48 AM

1,359 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ट्रांसफर से बौखलाया सिपाही, ADG ऑफिस के हेड कांस्टेबल को दी धमकी! पढ़े पूरी खबर

अक्सर आपने सोशल मीडिया पर सिपाहियों द्वारा रौब जमाते हुए ऑडियो और वीडियो देखे होंगे. पर, आगरा जिले में जो मामला सामने आया है वो बेहद ही चौकाने वाला है. दरअसल, ताजमहल की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही का फिरोजाबाद जिले में ट्रांसफर हो गया। ट्रांसफर के बाद सिपाही बुरी तरह बौखला गया, उसने एडीजी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल को फोन पर गाली-गलौज कर दी। इतना ही नहीं सिपाही ने हेड कांस्टेबल को धमकी देते हुए कहा कि अगर में अपने पर आ गया तो आगरा में एक दिन भी नहीं रह पाओगे। सिपाही ने हेड कांस्टेबल से कहा कि याद रखना मैं एक्सीडेंट करने में भी पीछे नहीं रहता हूं। सिपाही की बातचीत का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ये है पूरा मामला

हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह वर्तमान में एडीजी कार्यालय में तैनात है। पहले वो ताज सुरक्षा में तैनात था। उनके साथ सिपाही प्रीतम सिंह भी ताज सुरक्षा में तैनात था। बताया गया है कि ताज सुरक्षा से दोनों का ट्रांसफर हो गया। देवेंद्र एडीजी कार्यालय तो प्रीतम को फिरोजाबाद भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में प्रीतम और देवेंद्र के बीच बातचीत है। इसमें प्रीतम एडीजी कार्यालय में तैनात देवेंद्र से पूछ रहा है कि मैंने आपका कुछ बिगाड़ा है। मेरा ट्रांसफर हुआ फिरोजाबाद तो आपने उस पर ही कमेंट कर दिया। आप कह रहे हो कि इसका तो होना ही चाहिए था। मैंने कभी आपके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। अगर मैं अपनी पर आ गया तो एक दिन भी आगरा में नहीं रह पाओगे। मैं एक्सीडेंट करने में भी कम नहीं हूं। ऑडियो में सिपाही प्रीतम सिंह, देवेंद्र को गाली भी दे रहा है।

पुलिस महकमे में चर्चा का विषय

बताया गया है कि ऑडियो तीन-चार दिन पुराना है। यह ऑडियो पुलिस विभाग में चर्चा का विषय है। ग्रुपों में ऑडियो दनादन शेयर हो रहा है। एडीजी राजीव कृष्ण ने ऑडियो का संज्ञान लिया है। माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई हो सकती है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking