News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 15 अगस्त की तैयारी में भगत सिंह के किरदार का रिहर्सल कर रहे बच्चे के गले मे कसा फंदा, मौत के बाद मचा कोहराम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2021  |  4:45 PM

1,036 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 15 अगस्त की तैयारी में भगत सिंह के किरदार का रिहर्सल कर रहे बच्चे के गले मे कसा फंदा, मौत के बाद मचा कोहराम!

बदायूं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खेल-खेल में एक बच्चे की जान चली गई। दरअसल, कुछ बच्चे घर पर ही 15 अगस्त के लिए भगत सिंह के नाटक का रिहर्सल कर रहे थे। उनके ही बीच से एक बच्चे को इन लोगों ने भगत सिंह का किरदार देकर स्टूल पर चढ़ा दिया। पैर फिसल जाने से फंदा गले में कस गया। घर पर किसी बड़े के न होने की वजह से बच्चे फंदे को निकाल नहीं सके। वह कुछ देर तक छटपटाता रहा और फिर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और बच्चे को नीचे उतारा और उसके माता पिता को सूचना दी।

आपके लिए और..- पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट...

15 अगस्त की तैयारी कर रहे बच्चे रिहर्सल कर रहे थे। कोई भगत सिंह के किरदार में था तो कोई राजगुरु तो कोई सुखदेव बना था। इसी खेल में एक बच्चा गले में रस्सी डालकर स्टूल पर खड़ा हो गया। अचानक स्टूल से बच्चे का पैर फिसल गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बाबट गांव के भूरे का पुत्र शिवम (15) गुरुवार को घर में अकेले मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। मां आरती और पिता खेत पर काम करने गए थे। 15 अगस्त पर भगत सिंह का रोल शिवम अदा कर रहा था। इसलिए नाटक के रिहर्सल में उसने भगत सिंह बनना ही पसंद किया। बच्चों ने दरवाजे के कुंडे पर रस्सी लटकाई और फंदा तैयार कर लिया। शिवम स्टूल पर चढ़ गया और फंदे गले में डाल लिया। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। फंदा कस जाने की वजह से उसके दोस्त उसे बचा नहीं सके।

बिना पुलिस को बताए परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

वहीं, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान भीमसेन सागर ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे। माता-पिता घर पर नहीं थे। खेल-खेल में ही हादसा हो गया। इस संबंध में एसओ रवि करन ने बताया कि घटना के संबंध में थाने पर कोई शिकायत और तहरीर नहीं आई थी। घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking