News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: ‘अंकल अपने साथ ले गए थे’, रेप पीड़ित बच्ची ने रोते हुए सुनाई दिल दहलाने वाली कहानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2022  |  11:16 AM

1,187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ‘अंकल अपने साथ ले गए थे’, रेप पीड़ित बच्ची ने रोते हुए सुनाई दिल दहलाने वाली कहानी
उत्तर प्रदेश के बरेली में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। बच्ची को घर के बाहर बदहवास हालत में देखकर परिजनों को कुछ शक हुआ। जब घरवालों ने उससे पूछा तो उसने इशारे में अपने साथ हुई घटना बताई। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी करणी सेना वालों को हुई तो लोग थाने पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों के साथ लोगों की बहस भी हुई। आरोप है कि समुदाय विशेष के एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।ये घटना इज्जत नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर लोगों ने नैनीताल हाइवे पर जाम लगा दिया। इसमें महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे। प्रदर्शन से हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया है।
घर के बाहर खेल रही थी बच्ची: परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में बच्ची घर से कुछ सामान लेने निकली थी। लेकिन कुछ समय तक बच्ची घर वापस नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो बच्ची सड़क पर रोते हुए मिली। उसके कपड़े बिखरे हुए थे और आंखों में आंसू था। ऐसा लगा रहा था कि किसी ने मारा हो। शक पर बच्ची से पूछा तो वो रोते हुए बोली कि एक अंकल आए। मुझे पकड़कर ले गए। इसके बाद बहुत गंदी हरकत की। परिजनों ने इसकी जानकारी करणी सेना वालों को दी।
पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध: करणी सेना वाले परिजनों के साथ थाने पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। इस पर थाने के बाहर और कार्यकर्ताओं को बुला लिया। कुछ देर में कई लोग आए गए और थाने को घेर लिया। पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं नैनीताल रोड जाम लगा दिया।
ये देखते हुए पुलिस ने अन्य थानों से फोर्स बुला ली। मौके पर इज्जत नगर थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह और CO साद मियां पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कहा कि आसपास के CCTV फुटेज और टीमों को लगाकर जांच की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
एसपी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की 4 टीमें CCTV की जांच कर रही हैं। बच्ची के बयान भी लिए जाएंगे। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking