News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: “खाना मांगने पर मुंह में लाल मिर्च डालती, प्रेस से जलाती और खौलते पानी में…” मासूम पर सौतेली मां का सितम! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 25, 2022  |  10:19 AM

937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: “खाना मांगने पर मुंह में लाल मिर्च डालती, प्रेस से जलाती और खौलते पानी में…” मासूम पर सौतेली मां का सितम! पढ़े पूरी खबर

अलीगढ़ के कुवारसी इलाके में अपने सात साल के बेटे को कथित तौर पर प्रेस से जलाने की कोशिश करने वाली सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला पर यह भी आरोप है कि वह खाना मांगते समय खौलते पानी में बच्चे का हाथ डुबोकर और उसके मुंह में लाल मिर्च डालकर उसे प्रताड़ित करती थी।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब बच्चे के पिता जाहिद और मौसी ने कुवारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

खौलते पानी में बच्‍चे का हाथ डुबो देती थी: पीड़ित बच्चे मोहम्मद शरीफ ने संवाददाताओं को बताया कि उसकी सौतेली मां उसे खौलते पानी में हाथ डुबाने के लिए मजबूर करके उसे प्रताड़ित करती थी और जब वह खाना मांगता था तो उसके मुंह में लाल मिर्च भर देती थी। शरीफ ने बताया कि सैतेली मां ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने अपने पिता को इस बारे में बताया तो वह उसे एक “बूढ़े भिखारी” को सौंप देगी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार: पुलिस के अनुसार, बच्चे को गंभीर जख्म आने पर पिता को इस बारे में जानकारी मिली और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया और बच्चे को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking