News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: रिश्तों में हुई धोखाधड़ी की ये कहानी क्यों एकदम फिल्मी है? आइए जानते हैं.

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2022  |  11:05 AM

1,878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: रिश्तों में हुई धोखाधड़ी की ये कहानी क्यों एकदम फिल्मी है? आइए जानते हैं. WhatsApp
Responsive image

अक्सर शादी या बरातों में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जिसके बारे में जानकर लोगों के होश फाख्ता हो जाते हैं. यानी कोई न कोई ऐसी घटना होती है, जो शादी में मौजूद हर शख्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है. कई बार फौरन इसका पता चल जाता है तो कई बार सालों बाद एक ऐसा खुलासा होता है जिसे जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. ये भूमिका इसलिए क्योंकि यूपी के रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा धोखा हुआ जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा.

आपके लिए और..- हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख...

‘कहानी एकदम फिल्मी है’

रिश्तों में मिले धोखे की ये कहानी इसलिए फिल्मी मानी जा सकती है, क्योंकि इसकी पटकथा किसी वेब सीरीज़ की स्क्रिप्ट या किसी मशहूर डेली सोप यानी टीवी सीरियल से कम नहीं है. दरअसल पुलिस में शिकायत देने वाले पीड़ित युवक का कहना है कि 2018 में उसकी शादी कासगंज की निवासी एक लड़की से तय हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ससुराल वालों के खिलाफ केस करने वाले युवक ने बताया कि सुहागरात पर पत्नी के अजीबोगरीब व्यवहार से उसके मन में जो आशंका उठी, वो सच साबित हुई. दरअसल दूल्हा जिसे ब्याह कर लाया था वो दुल्हन (Bridegroom) शारीरिक रूप से सामान्य नहीं थी. युवक ने बताया कि हमने फौरन अपने ससुराल वालों को बताया और धोखे से की गई शादी के मामले में पुलिस में कार्रवाई करने की बात कही.

साली से शादी का ऑफर

कथित रूप से पीड़ित युवक ने बताया कि घर की बात घर में रहने की मिन्नत करते हुए उसके ससुराल वालों ने उसे यह ऑफर दिया कि अगर वो अपना मुंह बंद रखे तो वह बहुत जल्द ही अपनी छोटी बेटी की शादी उसके साथ कर देंगे, लेकिन बाद में वो लोग अपने वादे से मुकर गए. अब युवक का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी साली की गुपचुप शादी कहीं और कर दी है या उसे कहीं दूर छिपा दिया है.

दहेज के केस में फंसाने की धमकी

साली के ससुराल में न होने की पुष्टि होते ही युवक ने जब ससुरालवालों से पूछा तो उन्होंने उसे धमकाते हुए दहेज के केस में जेल भेजने की धमकी दी. आखिर में धमकियों से तंग आने के बाद युवक ने आखिरकार यूपी पुलिस के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए FIR लिखवाई तब जाकर इस केस का खुलासा हुआ.

दिल्ली में हुआ मेडिकल

युवक ने बताया कि उसने पत्नी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में जांच कराई. जांच रिपोर्ट में भी सामान्य नहीं होने की स्थिति सामने आई है. युवक ने मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई है. इस तथ्य को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है. पत्नी के सामान्य नहीं होने के इस विवाद को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया. लेकिन युवक अब कानूनी कार्रवाई ही चाहता है.

ससुराल वालों का पक्ष
वहीं लड़की के पिता ने कहा, ‘दामाद झूठ बोल रहा है. हमने शादी से पहले अपनी बेटी के बारे में उसे पूरी जानकारी दी थी. कोई बात नहीं छिपाई. वो अब लोगों और पुलिस दोनों को गुमराह कर रहा है.’ इस पर पुलिस का कहना है इस केस में जांच कराकर आगे की कार्रवाई होगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking