News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP : महिला सिपाही ने किया आत्महत्या का प्रयास, अधिकारीयो पर लगाये गम्भीर आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2021  |  11:19 AM

959 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP : महिला सिपाही ने किया आत्महत्या का प्रयास, अधिकारीयो पर लगाये गम्भीर आरोप

हमीरपुर। पुलिस महकमे में डीसीआरवी में तैनात एक महिला आरक्षी ने उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खा लिया। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। महिला आरक्षी ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एडीजी प्रयागराज और आईजी बांदा को पत्र लिखकर मिशन शक्ति की पोल खोली है।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

मथुरा जिले की रहने वाली प्रिया चौधरी की तैनाती जिले में डीसीआरवी में है। उनका एक सप्ताह पहले जिले के चिकासी थाने में तबादला हुआ था। लेकिन वह थाने नहीं गईं। अपना स्थानांतरण रुकवाने के लिए अधिकारियों के पास पहुंची। लेकिन किसी ने भी उनकी परेशानी नहीं सुनी। सिपाही ने महकमे के स्टेनो पर भी बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर मंगलवार की रात सिपाही ने जहर खा लिया। इस पर उन्हें आननफानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।

महिला आरक्षी प्रिया चौधरी ने एक वीडियो में रोते हुए मिशन शक्ति की पोल खोली है। उसने एडीजी प्रयागराज और आईजी बांदा को पत्र लिखकर बताया कि कई महिला आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जिनमें कई के स्थानांतरण रोक दिए गए हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप लगाया पुलिस कार्यालय में महिला आरक्षी सवित्री चार सालों से तैनात हैं। लेकिन उनकी ड्यूटी बाहर नहीं लगाई गई। उनके पति पेशी में स्टेनो हैं। आरोप लगाया अपनी समस्या बताने स्टेनो ने बदतमीजी की। वहां जो भी ड्यूटी लगाई जाती है, उनमें पैसे लिए जाते हैं। जितनी भी महिला कर्मियों के स्थानांतरण हुए वह बिना आधार के रोके गए हैं।

एएसपी ने दिए जांच के निर्देश
एएसपी अनूप कुमार ने बताया महिला आरक्षी प्रिया चौधरी डीसीआरवी में तैनात हैं। उनका प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया था। बताया ऊपर से आदेश हैं कि थानों में महिला कर्मियों से मिशन शक्ति के कार्यक्रम गांवों में कराए जाएं, लेकिन महिला आरक्षी ने थाने में तबादला होने के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। बताया स्पष्टीकरण का जवाब न देकर उसने मच्छर वाली दवा का आयल पीकर नाटक किया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking