News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: महिला आयोग की सदस्य का बेतुका बयान- ‘बेटियों को ना दें मोबाइल, बात करते हुए लड़कों संग भाग जाती हैं’

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 10, 2021  |  12:45 PM

1,375 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: महिला आयोग की सदस्य का बेतुका बयान- ‘बेटियों को ना दें मोबाइल, बात करते हुए लड़कों संग भाग जाती हैं’

उत्तर प्रदेश में महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी का एक बयान इन दिनों चर्चा में है. अलीगढ़ पहुंची मीना कुमारी का मानना है कि महिलाओ द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की वजह से ही उनके खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर समाज को खुद गंभीर होना पड़ेगा. ऐसे मामलों में मोबाइल एक बड़ी समस्या बन कर आया है, लड़कियां घंटों मोबाइल पर बात करती हैं, लड़कों के साथ उठती बैठती हैं. इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ रहे हैं. मीना कुमारी का मानना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने की वजह है उनका मोबाइल फोन इस्तेमाल करना.

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर समाज को खुद गंभीर होना पड़ेगा

मीना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर समाज को खुद गंभीर होना पड़ेगा ऐसे मामलों में मोबाइल एक बड़ी समस्या बन कर सामने आया है. लड़कियां घंटों मोबाइल पर बात करती हैं लड़कों के साथ उठती बैठती हैं उनके मोबाइल भी चेक नहीं किए जाते. घर वालों को पता ही नहीं होता और फिर मोबाइल से बात करते करते लड़कों के साथ वह भाग जाती हैं. इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ रहे हैं.

मीना कुमारी ने की लड़कियों के फोन की मॉनिटरिंग करने की अपील

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने अपील की कि लड़कियों को मोबाइल न दें और अगर मोबाइल दें तो उनकी पूरी मॉनिटरिंग करें उन्होंने कहा कि मांओं की बड़ी जिम्मेदारी है और आज अगर बेटियां बिगड़ गई हैं तो उसके लिए मां जिम्मेदार हैं.

बयान की हो रही आलोचना

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे संवेदनशील मसले पर महिला आयोग की सदस्य द्वारा ही इस तरह के बयान देने की काफी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई पोस्ट भी किए गए हैं. बता दें कि इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की बातों को सामने रखा जा चुका है. जहां महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के लिए कभी कपड़ों को, कभी मोबाइल फोन को या अन्य मसलों को मुख्य कारण बता दिया जाता है.

इससे पहले भी आते रहे हैं इस तरह के बेतुके बयान

बता दें कि इस तरह का कोई बेतुका तर्क पहली बार नहीं दिया गया है. इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के बयान सामने आ चुके हैं. जहां महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के लिए कभी मोबाइल तो कभी कपड़े को जिम्मेदार बताया गया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking