News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी में योगी सरकार, 2 से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2021  |  10:42 AM

2,299 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी में योगी सरकार, 2 से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ!

हम दो, हमारे दो का सरकारी नारा अब कानूनी शक्ल लेने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, यूपी और असम में अब जिनके दो से ज्यादा बच्चे होंगे उनके लिए सरकारी योजनाओं के दरवाजे बंद हो जाएंगे। दो से ज्यादा बच्चों वाला परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहेगा.. योगी सरकार के आदेश पर यूपी विधि आयोग जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने में जुट गया है। अगले दो महीने में विधि आयोग योगी सरकार को अपनी रिपोर्ट भी सौंप देगा।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ऐसे में देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले सूबे यूपी में दो बच्चों वाले परिवार की जिंदगी आसान होने वाली है, इन परिवारों को नौकरी से लेकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिन परिवारों में 2 से ज्यादा बच्चे होंगे उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यूपी विधि आयोग के अध्यक्ष आदित्य नाथ मित्तल ने बताया कि हम यूपी में यह संदेश नहीं देना चाहते कि हम किसी धर्म विशेष या किसी के मानवाधिकारों के खिलाफ हैं। हम बस यह देखना चाहते हैं कि सरकारी संसाधन और सुविधाएं उन लोगों के लिए उपलब्ध हों जो जनसंख्या नियंत्रण में मदद कर रहे हैं और योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या एक विस्फोटक चरण के करीब है, जिससे अन्य मुद्दे भी पैदा हो रहे हैं-अस्पताल, खाद्यान्न, घर या रोजगार से संबंधित। हमारा मानना है कि जनसंख्या पर नियंत्रण होना चाहिए…जनसंख्या नियंत्रण परिवार नियोजन से अलग है

असम में पहले से ही जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम चल रहा है। कल असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से बातचीत में जनसंख्या नियंत्रण पर अपना पूरा प्लान पेश किया और चरणबद्ध तरीके से दो बच्चों की नीति राज्य सरकार की हरेक योजनाओं में लागू की जाएगी।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग उठती रही है। केंद्र से लेकर अलग अलग राज्यों के कई बड़े नेता जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैंय़। ऐसे में यूपी और असम के बाद कई और राज्य इस कानून को बनाने पर गौर फरमा सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking