News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 16 लाख का सोना,दंग रह जायेंगे जानकर तस्करी का तरीका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2021  |  8:52 PM

952 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 16 लाख का सोना,दंग रह जायेंगे जानकर तस्करी का तरीका

वाराणसी।लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक महिला यात्री को पकड़ा हैं।महिला के पास से 16 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य का सोना कस्टम ने पकड़ा है। शारजाह से वाराणसी आ रही इस महिला ने सोने की तस्करी के लिए अजीबो गरीब तरीके का इस्तेमाल किया था।सोने को हॉट वाटर फ्लास्क और परफ्यूम की बोतल के अंदरूनी सतह पर चढ़ाया गया था और माला एक पायल में भी सोना मिला है।कस्टम से बचाने के लिए दूसरा रूप दिया गया था। पकड़ा गया सोने का कुल वज़न 355.65 ग्राम है। कस्टम अधिकारियों ने सोने को अपने कब्जे में लेकर महिला से पूछताछ की और बाद में महिला को छोड़ दिया है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला एयर इण्डिया के विमान IX 1184 से शारजाह से बीती रात यात्रा कर वाराणसी पहुंची थी।महिला के सामान में जेन्टस परफ्यूम की बॉटल दिखी और महिला के हावभाव को देखकर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ।शक के आधार पर परफ्यूम की बॉटल को चेक किया गया।पहले तो वह मशीन से डिटेक्ट नहीं हुआ फिर उसे काटा गया तो उसकी अंदरूनी सतह पर गोल्ड की एक परत दिखी।कस्टम अधिकारियों ने महिला के सामान में मिले हॉट वाटर फ्लास्क को भी खोलकर चेक किया गया तो उसके भीतर भी ऐसे ही सोने को छुपाया गया था।इसके अलावा एक एप्पल का आईफोन साथ ही एक 136 मोतियों की माला और पैर में सोने को छुपाने के लिए मेटल कलर की पायल भी मिली हैं।पकड़ा गया सोना का कुल वज़न 355.65 ग्राम है जिसकी कुल कीमत 1671631 रुपये हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking