News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP के जेलों में बंद कैदियों के लिए अच्छी खबर- दीपावली से शुरू हो सकती है अपनों से मुलाकात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2020  |  9:53 PM

1,448 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP के जेलों में बंद कैदियों के लिए अच्छी खबर- दीपावली से शुरू हो सकती है अपनों से मुलाकात

महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जेलों में बंद कैदियों की मुलाकात परिवार वालों से नहीं हो पा रही है. आज आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश कारागार विभाग के महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि काफी दिनों मुलाकात बंद होने से बंदी अवसाद में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि जेल में जल्द मुलाकात दोबारा शुरू की जाएगी. डीजी जेल के मुताबिक दिवाली के आसपास अपनों से मुलाकात शुरू हो सकती है. डीजी ने कहा कि बंदियों की मुलाकात को कुछ दिशा निर्देश के साथ खोलने की योजना है. इसे लेकर जल्द ही शासन स्तर पर बैठक की जायेगी. इससे पहले महानिदेशक आनंद कुमार ने आगरा सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया.

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

डीजी आनंद कुमार ने सेंट्रल जेल के अधिकारियों से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए इंतजाम की जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि बाहर से आने वाले बंदियों को एंटीजन टेस्ट कराया जाता है. आगरा सेंट्रल जेल में वर्तमान में विधायक विजय मिश्रा, पूर्व विधायक अशोक चंदेल और एमएलसी कमलेश पाठक निरुद्ध हैं. विधायक विजय मिश्रा को एक सप्ताह पहले ही चित्रकूट की जेल से शासन के निर्देश पर यहां स्थानांतरित किया गया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking