News Addaa WhatsApp Group

UP: ग्राम प्रधानों को दी गई राशि की जांच करेगी योगी सरकार, गड़बड़ी पर नहीं लड़ सकेंगे चुनाव!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2020  |  10:41 AM

1,159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ग्राम प्रधानों को दी गई राशि की जांच करेगी योगी सरकार, गड़बड़ी पर नहीं लड़ सकेंगे चुनाव!

उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी गावों में ‘प्रधानी राज’ को बीते शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसी के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश के हर जिले की ग्राम पंचायतों की कमान अब विकास खंडों के एडीओ पंचायत को सौंप दी गई है। प्रधानों ने अपने कार्यकाल में सरकारी पैसे को कहां-कहां और कितना इस्तेमाल किया, इसके सत्यापन के लिए जिला पंचायत अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

अनियमितता पर होगी कार्रवाई

ग्राम पंचायत में अब तक के कार्यकाल में ग्राम प्रधानों को आवंटित और 25 दिसंबर तक निकाली गई धनराशि से कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी को जिम्मेदारी सौंप कर यह निर्देशित किया गया है कि वे टीम बनाकर ग्राम प्रधानों के कार्यकाल के दौरान कितनी धनराशि आवंटित की गई है और कितनी धनराशि निकालकर उनसे कितना विकास कार्य कराया गया है, इसका ब्योरा पेश करें।
सरकार की ओर से यह भी आदेशित किया गया है कि भौतिक सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित तत्कालीन ग्राम प्रधान के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संभव है कि गड़बड़ी पाए जाने के बाद संबंधित को ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने से वंचित भी किया जा सकता है।

आवंटित धनराशि और विकास कार्यों का होगा मिलान

इस काम में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर ब्लॉकवार आहरित धनराशि की जांच की जाएगी। साथ ही धनराशि से कराए जा रहे कार्या का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। डीपीआरओ कार्यालय में भी किन-किन ग्राम प्रधानों को किस-किस मद में धनराशि भेजी गई है, उसके मिलान का कार्य किया जा रहा है। जिससे जिला स्तरीय टीम को भौतिक सत्यापन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यह कार्य पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पूर्ण किया जाना है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस
यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस

लखनऊ (न्यूज़ अड्डा): उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जून 2026 से उपभोक्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking