News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: छठ पूजा पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, घाट पर पूजा की अनुमति देने पर मंथन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2020  |  10:51 AM

1,377 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: छठ पूजा पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, घाट पर पूजा की अनुमति देने पर मंथन! WhatsApp
Responsive image

लखनऊ | सूर्य उपासन के पर्व छठ पूजा पर भी कारोना का ग्रहण लग गया है। 18 नवंबर से शुरू होने वाले इस पर्व के आयोजन को लेकर तैयारियां भले ही शुरू हो गई हों, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के सरकार के नियमों के पालन की चुनौती भी मुंह बाए खड़ी है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से लक्ष्मण मेला घाट पर पिछले 36 वर्षों से पूर्वांचल का यह प्रसिद्ध पर्व मनाया जाता है। 36 घंटे के इस निर्जजा व्रत के दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बड़े आयोजन नहीं होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। 20 नवंबर को शाम और 21 नवंबर को सुबह सूर्य की उपासना का मुख्य पर्व है। सभी से घरों के आसपास पार्कों व छतों पर पूजन करने की अपील की गई है। शारीरिक दूरी बनाने और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के साथ कमेटी की बैठक की गई। जिला प्रशासन जो निर्णय लेगा उसका पालन कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही घाट पर 200 लोगों को पूजा की अनुमति देने पर मंथन चल रहा है।

मनकामेश्वर उपवन घाट पर भी कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के अनुसार ही पूजन होगा। महंत देव्या गिरि ने बताया कि महिलाओं को शारीरिक दूरी के साथ पूजन कर सकेंगी। ओम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने भी शिव मंदिर खदरा के छठ घाट पर बिना सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूजन करने का एलान किया गया। श्री खाटू श्याम मंदिर घाट, पंचमुखी हनुमान मंदिर घाट, झूलेलाल घाट, कुड़ियाघाट व अग्रसेन घाट पर भी पूजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

अवकाश घोषित करने की मांग

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बड़े आयोजन नहीं होंगे। 200 लोगों को पूजा करने की अनुमति के लिए प्रशासन से अपील की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। 20 नवंबर को शाम और 21 नवंबर को सुबह सूर्य की उपासना का मुख्य पर्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 20 नवंबर को छठ के पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। सभी से घरों के आसपास पार्को में पूजन करने की अपील भी की गई है। मनोज कुमार, अंब्रीश राय, संजय सिंह वेद प्रकाश राय व रामबिलास यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking