गोरखपुर | मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप अभी तीन-चार दिन और रहेगा।प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दिन में धूप नहीं निकलने, कुहासे के साथ ठिठुरन और सर्द हवा के संग शीतलहर का प्रकोप जारी है।बीते 24 घंटों के दौरान गोखपुर मण्डल में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मालूम हो कि गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, झांसी मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।जानकारी के मुताबिक शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, जालौन, हमीरपुर, झांसी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, कानपुर देहात, कानपुरनगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी तथा आसपास के इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…