News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस को रास्ते में रोक वसूला 10-10 हजार रुपए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2021  |  10:28 AM

1,467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस को रास्ते में रोक वसूला 10-10 हजार रुपए WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश | हाइवे पर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक लग्जरी बस को छावनी थाना क्षेत्र के पटखापुर चौराहे पर बस में बैठे यात्रियों ने रोकवा लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को फोन कर बुला लिया।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

मौके पर पहुंची पुलिस को यात्रियों ने बताया कि वे सब दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टेशन से बस्ती व गोरखपुर जाने के लिए टिकट लिए हैं। जब बस चलने लगी तो चालक व सहचालक ने चार पांच लोगों को स्टाफ कह कर बस में बैठा लिया। जिन्होंने रात के अंधेरे में कहीं सुनसान जगह बस रोक कर हम सभी यात्रियों से दिल्ली से बस्ती व गोरखपुर का किराया 10 हजार रुपये बता कर वसूली किया। न देने पर जबरन जेब से निकाल लिया। कई यात्रियों ने रकम न होने के चलते भयभीत होकर फोन पे से भुगतान किया। वसूली के बाद वे सभी उतर गए। रास्ते मे कई यात्री एकजुट होकर बस को पटखापुर चौराहे पर रोकवा लिए। चालक व सहचालक को बंधक बनाकर अपना रुपया वापस मांगने लगे। बाद में पुलिस को फोन कर बुला लिया। बस में बैठे यात्री राजू मौर्य पुत्र राम शंकर निवासी रघुनाथपुर थाना परशुरामपुर तथा रामयश पुत्र कौशल कुमार निवासी सेवईपारा थाना रुधौली बस्ती ने बताया कि दिल्ली में लाकडाउन लगने से प्रवासियों में घर जाने कि होड़ मची हैं। बस वाले मनमाना किराया वसूल रहे है। बस में सवार कुल 75 यात्रियों से किराया लेने के बाद भी बदमाशों को बुलाकर रास्ते में दस-दस हजार की वसूली चालक और परिचालक द्वारा कराई गई। विक्रमजोत पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक सोनू पाण्डेय निवासी मुजफ्फरनगर और सह चालक राजमनी सहित बस को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी यात्रियों को दूसरे बस से रवाना कर दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking