उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव को लेकर मची गहमागहमी में ऐसी लापरवाही हुई जिससे गांव में सम्भावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी को लेकर बैनर व पोस्टर लगाने की कवायद में जुटे हुए हैं। बुधवार को एक गांव में प्रधान पद की दावेदार पत्नी का विद्युत पोल में बैनर लगाते समय पति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरगांवा गांव निवासी वीरपाल सिंह की पत्नी सत्यवती ग्राम प्रधान पद की दावेदार है।बुधवार को सत्यवती के पति वीरपाल सिंह प्रधान पद की प्रत्याशी पत्नी सत्यवती का पोस्टर विद्युत लाइन के पोल में बांध रहा था। उसी समय वीरपाल को करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
एकाएक हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…? हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी... खड्डा…