News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: फेल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 साल तक रेप करता रहा टीचर, घर जाकर पढ़ाता था ट्यूशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2021  |  1:30 PM

1,050 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: फेल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 साल तक रेप करता रहा टीचर, घर जाकर पढ़ाता था ट्यूशन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीते दो साल से जो शिक्षक उसे घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था, उसने ही छात्रा के साथ रेप किया। वह छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर लगातार एक साल तक उसके साथ दुष्‍कर्म करता रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मामले का खुलासा उस वक्‍त हुआ, जब परिजनों ने टीचर को छात्रा के साथ गलत हरकत करते देख लिया। इसके बाद लड़की के पिता ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरा वाकया बताया। लड़की के पिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि 5 मार्च को उन्‍होंने टीचर को बेटी के साथ गलत हरकत करते देखा, जिसके बाद उन्‍होंने उससे पूछताछ की।

टीचर ने छात्रा को दी थी धमकी

लड़की ने जो कुछ भी बताया, उसे सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बताया कि बीते एक साल से यह सब हो रहा था। टीचर ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो अंजाम अच्‍छा नहीं होगा। टीचर उसी स्‍कूल का बताया जा रहा है, जिसमें छात्रा पढ़ती थी। ऐसे में उसने छात्रा को इस बात की धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे परीक्षा में फेल कर देगा।

लड़की के पिता का यह भी आरोप है कि आसीवन थाने में जब उन्‍होंने तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो उसे अनसुना कर दिया गया। बाद में उन्‍होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिनके निर्देश पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर टीचर के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking