News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP:- बारात लेकर पहुंचे दुल्हेे को नहीं मिला दुल्हन का घर, नाचते रह गए बाराती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 14, 2020  |  10:34 AM

2,306 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP:- बारात लेकर पहुंचे दुल्हेे को नहीं मिला दुल्हन का घर, नाचते रह गए बाराती

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा और बारातियों को झेलना पड़ा उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। जिले के एक गांव से धूमधड़ाके के साथ बारात निकली। फूलों के सेहरे में सजा दूल्हा और बैंडबाजे की धुन पर नाचते-गाते बाराती जब दुल्हन के घर पहुंचे तो सभी सन्न रह गए। बारातियों को यहां न तो मंडप दिखा और न ही दुल्हन के परिवार वाले। बाराती सारी रात दुल्हन का घर और उनके परिवार वालों को खोजती रही। दुल्हन और उसके परिवार वालों का जब बारातियों को पता नहीं चला तो रविवार सुबह बारात बैरंग लौट गई। बिना दुल्हन के लौटे गुस्साए ग्रामीणों ने रिश्ता तय कराने वाली महिला को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

आज की हॉट खबर- “ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी...

मामला जिले के कांशीराम कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले एक युवक की छतवारा की रहने वाली एक महिला ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजीपुर में एक लड़की से शादी तय कराई थी। बताते हैं कि जिस लड़की से युवक का रिश्ता तय हुआ था उसकी नरौली स्थित एक दुकान पर दिखाई हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत के बाद शादी तय हुई। शादी का मुहूर्त भी 10 दिसंबर का निकला। आरोप है कि लड़की वालों ने गाजे-बाजे और लाइट आदि की व्यवस्था के लिए लड़के वालों से 20 हजार रुपये भी युवक के परिजनों से ले लिए। तय तारीख के अनुसार कांशीराम से बारात रानीपुर पहुंची तो वहां न तो कोई मंडप दिखा और न ही लड़की का घर।

लड़की और उसके परिवार वालों का भी कोई अता-पता नहीं था। लड़की की खोजबीन में बाराती सारी रात खोजबीन करते रहे। अंत में अगले दिन रविवार की सुबह बारात बैरंग वापस लौट आई। इसके बाद युवक के परिवार की महिलाओं ने रिश्त तय कराने वाली महिला को घर बुलाकर बंधक बना लिया। यहां उसकी जमकर पिटाई की गई। महिला के बंधक होने की खबर सुनकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनी महिला को कोतवाली ले आई। उसके साथ युवक की मां और अन्य लोग भी कोतवाली पहुंच गए। महिला से पूछताछ करके पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking