News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमी संग रफूचक्कर हुई नई नवेली दुल्हन, पीछा करने पर बॉयफ्रेंड ने पति को पीटा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2021  |  11:06 AM

1,227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमी संग रफूचक्कर हुई नई नवेली दुल्हन, पीछा करने पर बॉयफ्रेंड ने पति को पीटा!

उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव में सात जन्मों के बंधन के वचन के साथ लिए गए सात फेरे सात दिन भी नहीं टिक सके। नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। दुल्हन ने बीमारी का बहाना बनाकर पति को चकमा दिया था।  जब दूल्हे ने उसका पीछा किया तो रास्ते में दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने मारपीट की। इससे चोटिल दूल्हा और आहत परिवार शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

अब परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।  मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र  पटेहरा क्षेत्र के एक गांव का है जहां के निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ 17 मई दिन मंगलवार को रामपुर रेक्सा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ कर दी।

शादी के बाद मंदिर से ही दुल्हन की विदाई भी हो गयी। घर पहुंचकर शाम को दुल्हन ने तबीयत खराब होने बहाना बनाया। दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गया जहां से बिना इलाज के ही दुल्हन अपने मायके के लिए चल दी।

पति ने पहले कारण पूछा, समझाया न मानने पर उसके पीछे-पीछे चल दिया। रास्ते में प्रेमी और साथियों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। किसी प्रकार जान बचाकर पति अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बुधवार को घायल युवक को लेकर परिजन संतनगर चौकी पहुंचे जहां से उनको लालगंज थाने के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी संतनगर उदयनरायन सिंह ने बताया कि महिला पुलिस को बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।

कोतवाली में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

घर से भागे प्रेमी युगल को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़कर परिजनों की सहमति से विंध्याचल कोतवाली परिसर में बुधवार को विवाह कराया। इस घटना की पूरे दिन चर्चा होती रही।  थाना विंध्याचल के दुबरा पहाड़ी गांव के रहने वाले कृष्णा मौर्या पुत्र रामशिरोमणि मौर्या व उसी गांव की सरस्वती मौर्या मंगलवार को घर से फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों सूरत की ओर जा रही ताप्ती गंगा ट्रेन में सवार हैं। जीआरपी की मदद से स्थानीय पुलिस ने उन्हें शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और स्थानीय कोतवाली ले आई। इसके बाद बुधवार को दोनों के परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई। बातचीत के पश्चात दोनों परिवारों की सहमति के पश्चात कोतवाली पर ही स्थित बटुक भैरव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ पंडित को बुलाकर विवाह करा दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking