News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: मंडप में दूल्हे ने दहेज में मांगी बुलेट, दुल्हन ने किया निकाह से इनकार, खाली हाथ लौटी बारात!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 27, 2021  |  5:03 PM

870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मंडप में दूल्हे ने दहेज में मांगी बुलेट, दुल्हन ने किया निकाह से इनकार, खाली हाथ लौटी बारात!

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दुल्हन ने दहेज लोभी बारातियों को सबक सिखाया है। बारात दरवाजे पर आई तो दूल्हे ने बुलेट की मांग कर दी। लड़की वालों ने मांग मान भी ली और बुलेट के लिए पैसे निकालकर रख दिए। लेकिन जब यह बात दुल्हन को पता चली तो उसने शादी से साफ मना कर दिया।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

इज्जत नगर क्षेत्र के परतापुर चौधरी की कुलसुम की शादी सीबीगंज के जीशान के साथ तय हुई थी। इनकी शादी आठ महीने पहले तय हुई थी लेकिन जब शादी के दो दिन बचे थे तो जीशान ने बुलेट की जिद पकड़ ली। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर दरवाजे पर मोटरसाइकिल नहीं मिली तो वो बारात वापस ले जाएंगे।

बुक करा दी थी बाइक

लड़की वालों ने बताया कि बुलेट बुक करा दी थी और देने के लिए तैयार भी हो गए थे। नकद पैसे भी दे दिए थे, लेकिन जब कुलसुम बी को पता चला तो उसने दहेज लोभी दूल्हे से निकाह करने से साफ इनकार कर दिया।

दुल्हन को समझाया, फिर भी नहीं मानी

दुल्हन के इस फैसले से घर आई बारात के बीच हड़कंप मच गया। कई लोगों ने दुल्हन को काफी समझाया, पर वह अपने फैसले पर अडिग रही। वहीं, दूल्हे से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि ऐसा पता होता वह ऐसी मांग कभी न करता। उसे पछतावा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking