News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: मार्च-अप्रैल में हो सकती है UP बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2020  |  12:29 PM

1,096 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मार्च-अप्रैल में हो सकती है UP बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा ( UP Board Exam 2021) मार्च-अप्रैल में हो सकती है. पंचायत चुनाव को देखते हुए बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द कर सकता है. हालांकि अभी पंचायत चुनाव की तारीखों का भी ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार इसके तारीखों का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है.

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

अगले तीन दिन में घोषित हो सकती है डेटशी

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड (UP Board) UP Board 2021 परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में और कटौती करने की घोषणा कर सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने अगले वर्ष मार्च और अप्रैल के बीच UP Board 2021 परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है. यह भी अनुमान है कि UP Board Exam 2021 की डेटशीट दिसंबर में घोषित की जाएगी.

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी तक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (UP Board 10th, 12th Exam 2021) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 जनवरी, 2021 कर दी है. साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के साथ-साथ परीक्षा शुल्क की जानकारी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है.

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों पर संसाधनों की जांच के बाद अब एक-एक कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने लगी है. स्थानीय स्तर से शिक्षा विभाग की ओर से सत्यापन के बाद रिपोर्ट परिषद को भेजने की तैयारी चल रही है.

22,172 स्कूलों में होंगी परीक्षाएं

UP Board Exam 2021 की परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य के कुल 27,832 स्कूलों में से 22,172 स्कूलों का चयन किया गया है. बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2021) आयोजित करने के लिए चुने गए स्कूलों की जानकारी जल्द ही ऑनलाइन अपडेट की जाएगी. राज्य सरकार ने ऐसे स्कूलों को सेंटर बनाने को मना किया जहां 10 फीट चौड़ी सड़क न हो और स्कूल हाईटेंशन लाइन के नीचे हों.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking