News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगले 15 दिन तक राज्‍य से बाहर नहीं जाएंगी UPSRTC की बसें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2021  |  3:38 PM

1,260 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगले 15 दिन तक राज्‍य से बाहर नहीं जाएंगी UPSRTC की बसें

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही अब परिवहन सेवा पर भी योगी सरकार ने रोक लगा दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 दिनों तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें सीमा से बाहर नहीं जाएंगी. साथ ही उन्होंने प्रत्येक जिले में टीम-9 बनाने का आदेश दिया है.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

15 दिनों तक प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगी बसें

आपको बता दें कि पहले प्रदेश में मंगलवार सुबह का लॉकडाउन था जिसे बढ़ाकर गुरुवार सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है. वहीं अब राज्य सरकार ने परिवहन की बसों को राज्य की सीमा से बाहर न जाने रोक लगा दी है. यानी अब दूसरे प्रदेशों से लोग यूपी नहीं जा सकेंगे. हालांकि हवाई और रेल मार्ग से यातायात जारी रहेगा. बसें 15 दिनों तक उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर ही चलेंगे. इससे कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी लाने में मदद मिलेगी.

रेलयात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 निगेटिव रिर्पोट अनिवार्य कर दी है. साथ ही प्रदेश से बाहर जाने वाले को भी बिना निगेटिव रिपोर्ट के प्रदेश से बाहर हवाई मार्ग से नहीं जाने दिया जाएगा. सीएम ने टीम-9 को आदेश दिया है कि रेल मार्ग से आने वाले लोगों की सूची ली जाए और उनकी स्क्रीनिंग की जाए.

जिलों में बनेगी टीम-9

कोरोना संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने कोविड19 मैनेजमेंट की समीक्षा की. इतना ही नहीं सीएम ने राज्य की तर्ज पर जिले में टीम-9 बनाने का आदेश दिया है. कोरोना से जंग जीतने के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी सीएम ने टीम को दिए हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking