News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सोशल मीडिया में किरकिरी होने के बाद जागी योगी सरकार, अब SDRF और PAC की जल बटालियन करेगी नदियों में पेट्रोलिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2021  |  4:17 PM

915 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सोशल मीडिया में किरकिरी होने के बाद जागी योगी सरकार, अब SDRF और PAC की जल बटालियन करेगी नदियों में पेट्रोलिंग WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश की नदियों और खास गंगा नदी में लाशों की जलसमाधि के बाद सूबे की योगी सरकार सख्त हो गई है. बनारस और गाजीपुर की नदियों में लाशें बहती हुई दिख रही है. कोरोना काल में इतनी अधिक संख्या में लाशों के जल प्रवाह से यूपी सरकार की सोशल मीडिया में जमकर आलोचना हो रही है. इसी आलोचना को देखते हुए अब यूपी सरकार हरकत में आ गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदियों में शवों के जल प्रवाह को रोकने का आदेश दिया है. साथ ही एसडीआरएफ और पीएसी की जल बटालियन तैनात कर नदियों की पेट्रोलिंग करने का भी आदेश जारी किया गया है ताकि शवों को जल प्रवाह करने से रोका जा सके. इसके साथ ही सरकार ने शवों का धार्मिक रीति से दाह संस्कार कराने का आदेश दिया.
यूपी सरकार के नए आदेश में अब गांव में ग्राम विकास पदाधिकारी और प्रधान को यह जिम्मेदारी दी जा रही है कि वह अपने इलाके में शवों का धार्मिक रीति से दाह संस्कार कराएं. इसी तरीके से नदियों में शवों को ना डाला जाए और शहरों में भी नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है.
गौरतलब है कि यूपी और बिहार की सीमाओं में बहती गंगा में मिलीं अनगिनत लाशों ने आसपास के लोगों में खौफ भर दिया है. यूपी का गाजीपुर हो या बिहार का बक्सर, पिछले कुछ दिनों में गंगा किनारे अनगिनत लाशें मिली हैं. इन लाशों में तमाम तो इतनी सड़ गल गई हैं, जिनसे पहचानना मुश्किल है कि ये किसी पुरुष की लाश है या महिला की.
गाजीपुर के घाटों पर मुनादी की जा रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे बिना जलाए शवों को गंगा में प्रवाहित ना करें क्योंकि इससे महामारी फैल सकती है. बावजूद इसके गंगा में लाशों के जल प्रवाह का सिलसिला जा रही है. गाजीपुर के अलावा बलिया और वाराणसी में लाशें मिली हैं. इसके अलावा बक्सर में भी कई लाशें बहती हुई मिली हैं.

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking