News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: हरदोई में बेटी का सि‍र काटकर थाने ले जा रहा था पिता, जानें क्‍या है पूरा मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2021  |  2:19 PM

2,010 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: हरदोई में बेटी का सि‍र काटकर थाने ले जा रहा था पिता, जानें क्‍या है पूरा मामला!

उत्‍तर प्रदेश के हरदोई के मंझिला थाना इलाके के पांडेतारा गांव में पुत्री के प्रेम सबन्ध से नाराज पिता ने अपनी बेटी का गड़ासे से सि‍र काट दिया और हाथ मे सि‍र लेकर पैदल थाने जाने लगा. रास्ते मे मिले पुलिसकर्मियों ने उसको हिरासत में ले लिया. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. एसपी अनुराग वत्स एएसपी कपिल देव सीओ राकेश वशिष्ठ फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

यह सनसनीखेज वारदात मंझिला थाना इलाके के पांडेतारा गांव की है. यहां उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी एक सिरफिरे पिता सर्वेश ने धारदार हथियार से अपनी 17 वर्षीय बेटी की गर्दन धड़ से अलग कर दी. उसके बाद बेटी का खून से लथपथ सि‍र हाथ में पकड़कर वह पैदल ही थाने की तरफ चल दिया. इस घटना को जिसने देखा वह सन्‍न रह गया.

इस लोमहर्षक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इसी बीच रास्ते से निकल रहे सिपाहियों की अचानक नजर पड़ गई तो वह भी हैरत में पड़ गए. पुलिस कर्मी उसे थाने लाये जहां उसने सारी बात पुलिस को बताई. बताया जाता है कि बेटी को प्रेम प्रसंग में आपत्तिजनक स्थिती में देखने के बाद आपा खोए पिता ने बेटी का सर कलम कर हत्या कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने बताया कि उसने बेटी को परिवार के ही एक युवक के साथ गलत हरकत करते देख लिया था. इसके बाद बेटी को कई बार समझाया, लेकिन दोनों ही अपनी हरकतों को सुधरा नहीं. आरोपी ने बताया क‍ि बुधवार को जब उसकी पत्नी खेत पर काम करने चली गई और बूढ़ी मां घर के बाहर दुकान पर बैठी थी. इसी बीच उसने बेटी को कमरे के अंदर कुंडी लगाकर बंद कर दिया और धारदार हथियार से उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking