News Addaa WhatsApp Group Join करें

upresults.nic.in / upmsp.edu.in- UP Board 10th, 12th Result website: यूपी बोर्ड रिजल्ट को चेक करने के लिए हो जाएं तैयार, UP बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे, इस लिंक से करें चेक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 25, 2023  |  10:23 AM

2,365 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
upresults.nic.in / upmsp.edu.in- UP Board 10th, 12th Result website: यूपी बोर्ड रिजल्ट को चेक करने के लिए हो जाएं तैयार, UP बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे, इस लिंक से करें चेक!

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे आज जारी किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नबंर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा.

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने ट्वीट कर नतीजे जारी होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा.

सचिव ने विज्ञप्ति की कॉपी भी ट्विट की. जिसमें लिखा है कि वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 25 अप्रैल को अपराह्न 1.30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा.

विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि छात्र अपने परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है.

यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check UP Board Result 2023

1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

2.होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.

3.अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें.

4.इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

5.आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

6.अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking