News Addaa WhatsApp Group

रिश्वत लेते तमकुहीराज तहसील के माल बाबू का वीडियो वायरल, देखे वायरल वीडियो!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2022  |  2:12 PM

3,668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रिश्वत लेते तमकुहीराज तहसील के माल बाबू का वीडियो वायरल, देखे वायरल वीडियो!

तमकुहीराज/कुशीनगर । शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही है। तहसीलदार के मालबाबू का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजस्व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गये है।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

तमकुहीराज तहसील कार्यालय में मालबाबू प्रभारी रामचंद्र का रिश्वत लेते वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मालबाबू ऑडिट के लिए पैसा देने की कर रहा है और नजारत विभाग के कुछ कर्मचारियों से रिश्वत लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, न्यूज अड्डा वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नही करता है। लेकिन वायरल हो रहा वीडियो मंगलवार को सोशल साइट पर खूब घूम मचाया हुआ है। इस बावत एसडीएम तमकुहीराज से उनका पक्ष जानने के लिये न्यूज़ अड्डा ने कई बार उनके फोन पर सम्पर्क साधने की कोशिश किया, लेकिन बार -बार नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने का संदेश ही उनके नम्बर से मिलता रहा। जिससे विशेष जानकारी प्राप्त नही हो सकी।

बहरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एक बार फिर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में चर्चा है वही हाल में रुपया लेकर निपटाए गए कई अन्य मामले उजागर होने की सम्भवना की कयास जागरूक लोगो द्वारा लगाया जाने लगा है.

देखे वायरल वीडियो!

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking